Punjab : जानिए क्या हैं आज की दिन भर की मुख्य खबरें

Edited By Kamini,Updated: 11 Dec, 2021 10:09 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी ''पंजाब लोक कांग्रेस'' के 10 जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। जिले में कोरोना से 1 सप्ताह में चौथी मौत हो गई है भले ही कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई हो परंतु इसका...

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के 10 जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। जिले में कोरोना से 1 सप्ताह में चौथी मौत हो गई है भले ही कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई हो परंतु इसका प्रकोप निरंतर बरकरार है। कोरोना से आज 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शहर में आज ई.टी.टी. अध्यापकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में जमकर हंगामा भी किया। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

captain amarinder singh announces the list of district head of his party

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी नई पार्टी के जिला प्रधान की सूची की जारी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के 10 जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। कैप्टन की तरफ से एडवोकेट हरिन्दर सिंह जौड़कियां को बठिंडा शहरी, प्रोफैसर भुपिंदर सिंह को बठिंडा देहाती, कैप्टन एम.एम. बेदी को फाजिल्का, सन्दीप सिंह बराड़ को फरीदकोट, जगमोहन शर्मा को लुधियाना शहरी, सतिन्दरपाल सिंह सत्था को लुधियाना देहाती, जीवन दास बाजवा को मानसा,  के.के. मल्होत्रा को पटियाला शहरी, नवदीप सिंह मोखा को संगरूर और सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को शहीद भगत सिंह नगर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। 

बढ़ा कोरोना का प्रकोप, एक सप्ताह में 4 की मौत व इतने मामले आए सामने
जिले में कोरोना से 1 सप्ताह में चौथी मौत हो गई है भले ही कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई हो परंतु इसका प्रकोप निरंतर बरकरार है। कोरोना से आज 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अर्जन देव नगर समराला की रहने वाली थी और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। कोरोना से मृतक मरीजों की संख्या 2114 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87698 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गई है। इनमें से 29 मरीज होम आइसोलेश

अध्यापकों ने नेशनल हाइवे किया जाम, रखी यह मांग
शहर में आज ई.टी.टी. अध्यापकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में जमकर हंगामा भी किया। मानसा में अध्यापकों पर हुए अत्याचार के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उनके द्वारा नेशनल हाइवे जाम कर दिया गया। उनकी मांग है कि अध्यापकों पर अत्याचार करने वाले डी.एस.पी. को तुरंत बर्खास्त किया जाए। 

b s f of 50 km punjab government reached the supreme court

बी.एस.एफ. के 50 कि.मी. के अधिकार क्षेत्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार
पंजाब में बी.एस.एफ. का अधिकार क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 50 कि.मी. अंदर तक बढ़ाए जाने के विरोध में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह याचिका शुक्रवार को दायर की गई है, जिसके बाद रजिस्ट्रार ने अटार्नी जनरल के माध्यम से केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में करीब एक महीने बाद इस पर सुनवाई होगी। 

दिल्ली से लौटे किसानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत, पंजाब पहुंचते ही कही ये बात
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में लगातार संघर्ष कर रहे किसान आज अरदास करने के बाद पंजाब के लिए रवाना हो गए। इसके अंतर्गत दिल्ली से किसानों के साथ भरीं ट्रालियाँ लगातार लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच रही हैं, जिसका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

big accident with farmers returning home from singhu border condition critical

सिंघु बॉर्डर से घर वापसी कर रहे युवकों के साथ बड़ा हादसा,  खींच कर ले गई मौत
गांव आसा बुट्टर में किसानी संघर्ष की जीत की खुशियां को उस समय ग्रहण लग गया, जब आज सुबह लगभग छह बजे कादियां किसान यूनियन के मैंबर किसानी संघर्ष की जीत के बाद खुशी-खुशी अपने गांव वापस आ रहे थे जिससे किसानों का हिसार से सिरसा रोड पर हादसे में दो किसानों की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। जानकारी अनुसार जब किसान आंदोलन खत्म होने के बाद आज अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा हिसार से सिरसा रोड नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव वापस लौट रहे थे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण ट्राली पलट गई और दो नौजवान किसान सुखदेव (35) पुत्र जीता सिंह और अजेप्रीत सिंह (36) पुत्र जोगिन्द्र सिंह की मौत हो गई।

15 तारीख से खुलेंगे टोल प्लाजा, जानें क्या हैं नए रेट
देश में किसान आंदोलन के खत्म होने के साथ ही कंपनियों ने टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की तैयारियां फिर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 15 तारीख से टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी और बढे हुई रेट ली जाएंगी। तीनों कृषि कानून वापस होने के बाद दिल्ली के बार्डरों से किसानों के जत्थे में पंजाब वापसी कर रहें हैं। किसान आंदोलन के कारण एक साल से भी अधिक समय से पंजाब के टोल प्लाजा बंद है। टोल प्लाजा फिर से खोलने की तैयारियां चल रही हैं साफ सफाई की जा रही है और पुरानी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है साथ ही कर्मचारियों को वापिस बुलाया जा रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि बंद पड़े रिलायंस कंपनी के स्टोर भी फिर से खुल सकते हैं। 

sukhbir badal s big statement regarding deputy cm during banga rally

डिप्टी CM को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा बयान
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से आज बंगा में बड़ी रैली की गई। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में दो डिप्टी सी.एम. बनेंगे, जिनमें से एक बसपा कोटे से होगा। सुखबीर बादल ने कहा कि बसपा कोटे से एक डिप्टी सी.एम. बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसे, वही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी बड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में तो ऐसे लगता है कि जैसे कोई सरकार ही नहीं है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है।

कैप्टन की पार्टी में होगी कांग्रेस के बागियों की फौज!
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जिस तरह मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस के साथ बगावत करके नई पार्टी का गठन किया गया है वहीं आने वाले दिनों में उनकी पार्टी में कांग्रेस के बागियों की फौज देखने को मिल सकती है।

पंजाब में रेवेन्यू विभाग में चल रही हड़ताल खत्म, सोमवार से होंगे रूटीन काम
सरकार पर महलपुर के नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क पर विजिलेंस द्वारा दर्ज किए मामले को रद्द करने संबंधी पंजाब रेवन्यू ऑफिसर्स यूनियन की मांग पर सहमत हुई सरकार के आदेश पर विजिलेंस प्रमुख की तरफ से की जांच में दोनों आरोपियों खिलाफ किसी भी तरह का कोई सबूत न मिलने की बात स्पष्ट करते हुए उन्हें एफ.आई.आर. थाना नंबर 2 में डाल दिया गया है जिसके बाद पिछले 20 दिनों से पंजाब में चल रही अधिकारियो और कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!