Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Apr, 2022 10:28 PM

punjab top 10 news

राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद तबादलों का दौर लगातार जारी है।

जालंधर: राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद तबादलों का दौर लगातार जारी है। मान सरकार ने पुलिस व प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल करते हुए कुछ आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।  ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब सरकार ने आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के किए तबादले, पढ़ें लिस्ट
राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद तबादलों का दौर लगातार जारी है। मान सरकार ने पुलिस व प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल करते हुए कुछ आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है। 

राज्यपाल द्वारा सरहदी जिलों का दौरा करने पर पंजाब में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल
 पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राज्य के सभी 23 जिलों का दौरा करने जा रहे हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को उन्होंने फाजिल्का का दौरा किया था, लेकिन अब वह अकेले ही पंजाब के अलग-अलग जिलों का दौरा करने जा रहे हैं। इस के मद्देनजर आज उन्होंने गुरदासपुर, अमृतसर का दौरा किया। अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि उनके इन दौरों को राजनीति से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ लॉ एंड आर्डर की स्थिति का जायजा लेने के लिए ही यह दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राज्यपाल होने के नाते नाते सरहदी जिलों का जायजा लेने जा रहे हैं ताकि केंद्र और स्टेट की एजैंसियो के बीच अच्छा तालमेल स्थापित किया जा सके। 

politics heats up in punjab after governor visits border districts

CM मान के बिना केजरीवाल की अफसरों के साथ मीटिंग पर सियासी बवाल, विपक्ष ने उठाए सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा गत दिवस बिजली मुद्दे को लेकर दिल्ली में मीटिंग बुलाई गई लेकिन इस मीटिंग में पंजाब सी.एम. भगवंत मान को नहीं बुलाया गया जिसे लेकर विवदा छिड़ चुका है। इस मामले में विरोधी दल भड़क गए हैं और आप सरकार पर पंजाब में दखल देने आरोप लगा रहे हैं। विरोधियों ने कहा कि पंजाब की जनता का अपमान किया जा है।

करप्शन मामले में विजीलैंस ब्यूरो की पुडा एस.ओ. खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लिया यह एक्शन
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एस.ए.एस नगर में स्थित पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण पुडा के आफिस में तैनात सैक्शन आफिसर दविंदर कुमार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजीलैंस ब्यूरों के प्रवक्ता ने बताया कि सैक्शन आफिसर के खिलाफ एस.ए.एस. नगर के रहने वाले निर्मल सिंह ने शिकायत दी थी।

अरविंद केजरीवाल और CM मान की जोड़ी को लेकर राघव चड्ढा का बयान
दिल्ली में पंजाब के मंत्रियों और अरविंद केजरीवाल की बिजली मुद्दे में पर  मीटिंग हुई जिसमें भगवत मान नहीं गए। इसी को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सी.एम. मान के दिल्ली में मीटिंग में न  जाने पर राजनीति काफी गर्माई हुई है। सभी विपक्ष पार्टी ने नेता 'आप' तंज कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की जोड़ी सुपरहिट है। इस जोड़ी से सभी पार्टियों के नेती जलते है। राघव चड्ढा ने नजर लगाने वालों यह भी कहा कि बुरी नजर वाले तेरी मुंह काला।

raghav chadha s statement about the pairing of arvind kejriwal and cm mann

पंजाब के मंत्रियों की केजरीवाल से हुई मीटिंग के बाद CM मान का आया यह बयान
 दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मंत्री की मीटिंग हुई। इस मीटिंग को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेताओं और दिल्ली से सी.एम. केजरीवाल के बीच मीटिंग बहुत अच्छी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बहुत ही जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर भी देने जा रहे हैं। 

CM मान के बिना केजरीवाल की अफसरों के साथ मीटिंग पर सियासी बवाल, विपक्ष ने उठाए सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा गत दिवस बिजली मुद्दे को लेकर दिल्ली में मीटिंग बुलाई गई लेकिन इस मीटिंग में पंजाब सी.एम. भगवंत मान को नहीं बुलाया गया जिसे लेकर विवदा छिड़ चुका है। इस मामले में विरोधी दल भड़क गए हैं और आप सरकार पर पंजाब में दखल देने आरोप लगा रहे हैं। विरोधियों ने कहा कि पंजाब की जनता का अपमान किया जा है।

Private Schools की फीसों पर मनमानी के खिलाफ मान सरकार का बड़ा Action
प्राईवेट स्कूलों के खिलाफ पंजाब सरकार ने सख्त आदेश जारी किए है। वर्दी और किताबों को लेकर सरकार ने आदेश दिए हैं कि स्कूल किसी विशेष दुकान के लिए बच्चों के माता-पिता पर दबाव नहीं डालेंगे। अफ़सरों के साथ मीटिंग के बाद शिक्षा मंत्री ने फैसला लिया कि दुकानों की लिस्ट स्कूलों में लगी होनी चाहिए। स्कूल अगले दो वर्षों तक वर्दी न बदलें। यदि स्कूल वर्दी बदलता है तो एक विद्यार्थी को वर्दी खरीदने के लिए 2 साल दिए जाएं। अगर फिर भी विद्यार्थी वर्दी नहीं खरीद सकता तो वह पुरानी वर्दी के साथ ही स्कूल आएगा। 

सिद्धू मूसेवाला के गीत पर फिर छिड़ा विवाद, पंजाबियों को कहा 'गद्दार'
आए दिन प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला किसी न किसी विवाद में फंसे ही रहते है। हाल ही में सिद्धू रिलीज हुए अपने नए गीत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस गीत पर आम आदमी पार्टी ने एतराज जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में मूसेवाला का गीत रिलीज हुआ है। इसे लेकर आप के नेताओं द्वारा कहा जा रहा कि इसमें पंजाबियों को गद्दार कहा गया है। 

गुंडागर्दी का नाच: घर के बाहर चलाई गोली, फैली सनसनी
शहर में लूटपाट गुंडागर्दी की वारदाते बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला खजाना वाला गेट से सामने आया है। यहां लोग एक युवक को धमकाने के लिए उसके घर के बहार पहुंचे और पिस्तौल की नोक पर उसे धमकाने की कोशिश की गई। इस दौरान युवको द्वारा गोली भी चलाई गई। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!