दिल्ली कूच करने के लिए तैयार पंजाब के किसान, शुरू हुई हलचल, धारा 144 लागू

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2024 12:46 PM

punjab farmers march to delhi from december 6

नोएडा के किसानों के बाद अब पंजाब के किसान दिल्ली कूच को तैयार हैं।

पटियाला/चंडीगढ़: नोएडा के किसानों के बाद अब पंजाब के किसान दिल्ली कूच को तैयार हैं। किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए किसानों को वीरवार शाम 6 बजे तक शंभू बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है।

PunjabKesari

किसान जत्थेबंदी और कैडर्स को कहा गया है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देशभर के किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों तक दिल्ली कूच का संदेश पहुंचाएं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से बुधवार को शंभू में प्रैस कांफ्रेंस में कहा गया कि किसानों के हित के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं। वह किसानों की मांग के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं और उन्हें वहां जाने से अब कोई नहीं रोक सकता।  

PunjabKesari

पंधेर ने कहा कि हम सरकार की किसी भी सख्ती से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठन की ओर से प्रशासन को पहले ही इस बारे में क्लीयर कर दिया गया है। किसान नेताओं के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान बुधवार से ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सरवन सिंह पंधेर ने किसान आंदोलन को समर्थन दे रही पंचायतों, किसान संगठन बी.के.यू. एकता आजाद, बी.के.यू. दोआबा, बी.के.यू. शहीद भगत सिंह हरियाणा, राष्ट्रीय किसान सभा मध्यप्रदेश, पंजाब और राजस्थान के किसान और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और सभी लोगों को धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर धारा 144 संबंधी नोटिस भी चिपकाए हैं। अम्बाला की तरफ शम्भू बॉर्डर पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!