Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 01:40 PM

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कार्यालय की ओर से राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं।
पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कार्यालय की ओर से राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब पुलिस के सभी रैंक के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म में बदलाव 16 नवंबर 2026 से लागू होगा।
DGP कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 15 नवंबर तक शाम और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी अपनी मर्जी से विंटर यूनिफॉर्म पहन सकते हैं। वहीं, 16 नवंबर से सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म लागू हो जाएगी। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश पुलिस मुख्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव (Estt.-2) ब्रांच की ओर से जारी किए गए हैं। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here