Edited By Vatika,Updated: 30 Oct, 2026 12:59 PM

पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
चंडीगढ़ : पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को तेज हवाओं और आंधी का सामना करना पड़ सकता है।
पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, 31 अक्टूबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।