अरूसा मामले को लेकर अब नवजोत कौर सिद्धू का कैप्टन पर बड़ा हमला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2021 12:47 PM

navjot kaur sidhu s big attack on captain regarding arusa case

कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा के अरूसा वॉर के बाद अब इस मामले में नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी....

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा के अरूसा वॉर के बाद अब इस मामले में नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार नवजोत कौर ने कैप्टन को बाकी की ज़िंदगी अरूसा आलम के साथ बिताने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कैप्टन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तबादलों के लिए पैसे लिया करते थे। इतना ही नहीं अफसरों से पैसे लेकर वह अरूसा को गिफ्ट दिया करते थे। 

साथ ही नवजोत कौर ने अरूसा आलम पर भी गंभीर आरोप लगाते कहा कि हर अकाली उनके पास डायमंड सेट लेकर जाता था। इतना ही नहीं कैप्टन के समय दौरान कोई भी तबादला बिना अटैची के नहीं हुआ। अटैची दिए बिना किसी भी अधिकारी का तबादला और नियुक्ति नहीं की जाती थी और यह अटैची अरूसा के हाथ में दी जाती थी। उन्होंने कहा कि अरूसा आलम पंजाब का सारा पैसा लेकर विदेश भाग गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि वह अपने पति नवजोत सिद्धू को अरूसा के करीब भी नहीं जाने देती थी। 

बता दें कि गत दिवस कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा में भी पूरा दिन अरूसा को लेकर एक वॉर चलती रही। इसके बाद अब नवजोत कौर का कैप्टन पर यह बड़ा हमला हुआ है। अब देखना यह होगा कि नवजोत कौर सिद्धू के ये आरोप कहां तक सही साबित होते हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!