सिद्धू मूसेवाला का नया गाना लांच, फैंस में दिखा भारी उत्साह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jun, 2022 06:15 PM

launch of sidhu musewala s new song

सिद्धू मूसेवाला बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।

चंडीगढ़ :  सिद्धू मूसेवाला बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। ऐसा ही सिद्धू मूसेवाला का एक और नया गाना आज रिलीज किया गया है। यह गाना मूसेवाला ने एस.वाई.एल. पर लिखा था, जिसे मूसेवाला की टीम द्वारा आज रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 जिक्रयोग्य है कि इससे पहले सिद्धू का एक और गाना काफी फेमस हुआ था, जिसके रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। वह गाना था, ''ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये''...यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था, शायद उन्हें पता नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!