भयानक सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 04:57 PM

car blown up in a terrible road accident one dead

पुलिस थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव बम्बीहा भाई (मोगा) दे भट्टा के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक

समालसर (सुरिंदर सेखा): पुलिस थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव बम्बीहा भाई (मोगा) दे भट्टा के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे के दौरान कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समालसर निवासी अंमृतपाल सिंह (45) पुत्र बिक्कर सिंह अपने परिवार सहित बीती रात तकरीबन 9 बजे अपनी पी.बी. 29 ए.ए. 6534 कार में बठिंडा से समालसर आ रहे थे तो बम्बीहा भाई के भट्टे के पास उनकी कार की किसी अज्ञात भूसे वाले ट्राले के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई, जिस कारण अंमृतपाल की मौके पर मौत हो गई।

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गौरतलब है कि मृतक अंमृतपाल सिंह इलाके की पूर्व चेयरमैन बीबी जसबीर कौर का इकलौता पुत्र था और वह हर रोज अपने कारोबार के लिए समालसर से बठिंडा जाता था। उधर समालसर पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर सी.सी.टी.वी. कैमरो की फुटेज के द्वारा अनजाने वाहन की तलाश की की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!