आवारा पशुओं की चपेट में आया बाइक सवार, हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2023 01:57 PM

bike rider died becase of stray animals

मोगा जिले के गांव चन्नूवाला निवासी राम सिंह (35) की लावारिस पशुओं की चपेट में आने से मृत्यु हो गई

मोगा : मोगा जिले के गांव चन्नूवाला निवासी राम सिंह (35) की लावारिस पशुओं की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरनायब सिंह ने बताया कि राम सिंह बाघापुराना में प्राइवेट सर्विस करता था। जब वह अपनी पत्नी सवदीप कौर के साथ बाइक पर घर का सामान लेने के बाद वापस घर जा रहा था, तो गांव चन्नूवाला के पास पहुंचते ही लावारिस पशुओं की चपेट में आ गया और गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी सवदीप कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!