पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 2 काबू

Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2025 05:49 PM

2 arrest with heroine

एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत 2 व्यक्तियों को काबू करके 80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित बाद दोपहर दाना मंडी गांव मंदर के पास जा रहे थे तो गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत सिंह उर्फ राहुल निवासी गांव शाह अब्बू बुक्कर फिरोजपुर को काबू करके 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

इसी तरह थाना अजीतवाल के हवलदार जुझार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान चूहड़चक्क रोड पुल के पास गश्त दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ बुलारा निवासी गांव चूहड़चक्क को काबू करके 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!