Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 07:01 PM

सत पॉल मित्तल स्कूल की विद्यार्थी इनाया कौर ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के बल पर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है।
लुधियाना (विक्की) : सत पॉल मित्तल स्कूल की विद्यार्थी इनाया कौर ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के बल पर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है। इनाया कौर को सबसे कम उम्र की पॉडकास्टर (यंगेस्ट पॉडकास्टर) के रूप में उनकी शानदार उपलब्धि के लिए 'सिक्स फॉर बिजनेस' की ओर से प्रतिष्ठित 'विस्तार 2.0 बाबा फतेह सिंह अवार्ड' देकर सम्मानित किया गया है। स्कूल परिवार द्वारा इनाया को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई।
व्यवसायी हरसिमरन सिंह और मनुजोत कौर की बेटी ईनाया कौर ने सबसे कम उम्र की पॉडकास्टर (Youngest Podcaster) के रूप में अपनी उपलब्धि के लिए सिख्स फॉर बिजनेस द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित विस्तार 2.0 बाबा फतेह सिंह अवॉर्ड को हासिल कर लुधियाना का नाम रोशन किया है।
ईनाया की इस शानदार उपलब्धि पर सभी को गर्व है। इतनी कम उम्र में उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है।

