ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद कार घसीटते हुए ले गया साथ

Edited By Mohit,Updated: 06 Jul, 2020 03:36 PM

truck car road accident

समराला चौक में ट्रक व कार के बीच मे टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोग बाल बाल बच गए।

लुधियाना (मुकेश): समराला चौक में ट्रक व कार के बीच मे टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोग बाल बाल बच गए। कार चालक ने कहा कि वो सडक़ पर अपनी साईड धीमी रफ्तार से जा रहा था कि इस बीच पीछे से तेज रफ्तार आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी व कार को दूर तक साथ घसीटते हुए ले गया। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने जब ट्रक चालक को कार साथ घसीटते हुए ले जाते देखा तो उन्होंने शोर मचाकर ट्रक चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया तब कहीं जाकर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका। इस दौरान लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला व प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाई। कार सवार दो लोगो को चोटें लगी मगर जान बच गई।

कार चालक ने कहा कि ट्रक बड़ा था जिसमे क्लीनर भी नही था।ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद साथ ही घसीटते हुए ले गया। अगर लोग ट्रक न रुकवाते तो कुछ भी हो सकता था। जब कि ट्रक मालिक व कार मालिक के बीच हादसे के चलते हुए नुकसान की भरपाई करने को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!