NGO ने फिर खोली सफाई की पोल, अब सिविल सर्जन को दिखाई खामियां

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2019 03:39 PM

punjab pollution control board

सिविल अस्पताल में खामियां ज्यों की त्यों है। कुछ दिन पहले समाज सेवक कुमार गौरव में एस.एम.ओ. को खामियां बताई थी जिसके बाद कुछ सुधार हुआ था। मगर फिर खामियां वैसी ही हो गई।

लुधियाना(राज): सिविल अस्पताल में खामियां ज्यों की त्यों है। कुछ दिन पहले समाज सेवक कुमार गौरव में एस.एम.ओ. को खामियां बताई थी जिसके बाद कुछ सुधार हुआ था। मगर फिर खामियां वैसी ही हो गई।  अब बुधवार को समाज सेवक कुमार गौरव ने यह सारी खामियां सिविल सर्जन को दिखाई।

इसके अलावा वहां पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। सिविल सर्जन के दौरे के बाद सिविल अस्पताल में ऐसा सफाई अभियान चला कि शाम तक सारा कूड़ा भी साफ हो गया और बॉयो मेडिकल वेस्ट भी उठा लिया गया। बुधवार सुबह सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने अस्पताल का दौरा किया। उनके साथ सामाज सेवक कुमार गौरव भी थे। उन्होंने सिविल सर्जन को सिविल अस्पताल के अंदर पड़े कूड़े के डंप दिखाए, उसके अंदर गिरी बायो मेडिकल वेस्ट दिखाई और अलग-अलग वार्डो में घूम कर अंदर पड़ी गंदगी दिखाई।

इसे देखकर सिविल सर्जन काफी हैरान थे कि इतने सफाई कर्मी होने के बावजूद भी सफाई नहीं होती। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बगगा ने सिविल अस्पताल प्रशासन को हिदासतें दी हैं कि वह कूड़ा रोज के रोज उठवाएं। अगर ए.टू.जैड कंपनी नहीं आती तो उन्हें जुर्माना डालें। इसके अलावा खराब पड़ा सामान दुरुस्त करवाया जाए और सभी की रजिस्ट्रर पर हाजिरी हो। वहीं, कुमार गौरव का कहना है कि वह पहले भी यह खामियां दिखा चुके है। साथ ही वह इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री के पास भी गए थे। मगर बावजूद इसके खामियां दूर नहीं की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!