Ludhiana : शहर में वाहन चोरों ने मचाया आतंक, घर के बाहर से उड़ाई एक्टिवा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2024 05:14 PM

police action in ludhiana activa theft case

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बीती रात 25 दिन पहले चोरी हुई एक्टिवा के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना  (अनिल) :  थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बीती रात 25 दिन पहले चोरी हुई एक्टिवा के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता जगतार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गांव बहादुरपुर तहसील बटाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 सितंबर को वह भोरा कॉलोनी जालंधर बाईपास के नजदीक अपनी एक्टिवा को लेकर आया, जिसे उसने कमरे के बाहर लॉक लगाकर खड़ी कर दिया। जब वह सुबह उठा तो देखा बाहर उसकी एक्टिवा गायब थी। इसके बाद उसने एक्टिवा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एक्टिवा चोरी करने का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!