लुधियाना में कर्फ्यू के दौरान बड़ी वारदात, जेल से 4 कैदी फरार

Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2020 10:03 AM

major incident during curfew in ludhiana 4 prisoners escaped from jail

ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में गत रात उस समय हड़कंप मच गया जब जेल में से 4 कैदी दीवार फांदकर फ़रार हो गए।

लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में गत रात उस समय हड़कंप मच गया जब जेल में से 4 कैदी दीवार फांदकर फ़रार हो गए। जानकारी के अनुसार अलग -अलग मामलों में जेल में बंद उक्त 4 कैदी कंबल के सहारे पहले महिला जेल में कूदे और वहां से जेल कंपलैक्स में से होते हुए फ़रार हो गए। जेल आधिकारियों को इस घटना की सूचना कई घंटों के बाद मिली तो उनके हाथ -पैर फूल गए। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। 

बढ़ते संकट को देखते हुए 156 कैदी रिहा
कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संकट को देखते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस-कम-कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पंजाब चेयमरैन आर.के. जैन के निर्देशों पर गठित समिति में अतिरिक्त सैशन जज मुनीष अरोड़ा ने सैंट्रल जेल, कुलभूषण कुमार ने ब्रोस्टल जेल व आब्जर्वेशन होम से मैजिस्ट्रेट किरण ज्योति ने कोर्ट में कैम्प लगाकर सैंट्रल जेल से 127, महिला जेल से 11 व ब्रोस्टल जेल से 17, आब्जर्वेशन होम से 1 कैदी को रिहा करने के आदेश जारी किए।

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की सचिव-कम-चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट प्रीति सुखीजा ने बताया कि जेलों में कैदियों की रिहाई के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त सैशन जज द्वारा कोर्ट लगाई जाएगी जिसमें हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अलग-अलग कैटागिरी के कैदियों के मामलों को देखकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके रिहा किया जाएगा। लुधियाना की जेलों से प्रतिदिन वीडियो कान्फै्रंसिंग के माध्यम से कैदियों-हवालातियों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी बंदी को नि:शुल्क कानूनी सहायता या मैडीकल सुविधा की आवश्यकता है तो वह भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। आज रिहा होने वाले कैदियों में 7 वर्ष की सजा वाले व अन्य मामलों के चलते जेलों बंद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!