लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, तिरंगे के साथ गूंजा नशामुक्ति का संदेश

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 09:04 AM

ludhiana school

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में फुल

लुधियाना, (राज) : स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो और मार्च पास्ट की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने पूरे ग्राउंड को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। डी.सी. हिमांशु जैन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से एक विशेष ‘नशामुक्त अभियान’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत रिहर्सल के दौरान मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही रिहर्सल संपन्न होने के बाद डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिहर्सल के दौरान जो भी छोटी-मोटी कमियां देखने को मिली हैं, उन्हें 15 अगस्त के मुख्य समारोह से पहले हर हाल में दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सुचारू, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!