कर्तव्य पथ पर कदमताल करेगी एस.सी.डी. सरकारी कॉलेज की अनीशा, गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन

Edited By Kalash,Updated: 25 Dec, 2025 06:20 PM

ludhiana girl select for republic day parade

एस.सी.डी. सरकारी कॉलेज की एन.एस.एस. स्वयंसेविका अनीशा राय चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से कॉलेज का नाम रोशन किया है।

लुधियाना (विक्की): एस.सी.डी. सरकारी कॉलेज की एन.एस.एस. स्वयंसेविका अनीशा राय चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से कॉलेज का नाम रोशन किया है। अनीशा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है, जहां वह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली एन.एस.एस. टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पंजाब से चयनित कुल 8 विद्यार्थियों में चार छात्राएं शामिल हैं, जिनमें अनीशा राय चौहान भी एक हैं। एम.ए. अंग्रेजी की छात्रा अनीशा पंजाब यूनिवर्सिटी से चयनित उन चार विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्हें मार्च-पास्ट में भाग लेने का गौरव प्राप्त होगा। उनका चयन सैकड़ों विद्यार्थियों में से कई कठिन चरणों वाली प्रक्रिया के बाद हुआ है।

प्रि. प्रोफेसर (डॉ.) गुरशरण जीत सिंह संधू ने अनीशा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सफलता के लिए एन.एस.एस. कन्वीनर एवं प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. देवीना घई, डॉ. सौरभ कुमार तथा पूरी टीम की सराहना की।

अपनी सफलता पर अनीशा राय चौहान ने कहा कि एन.एस.एस. से जुड़ने से लेकर इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें प्रोग्राम ऑफिसर्स का निरंतर मार्गदर्शन मिला। कॉलेज परिवार ने अनीशा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!