सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Edited By Mohit,Updated: 13 Dec, 2019 10:42 PM

khanna hindi news

सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयानों पर..............

खन्ना (सुनील): सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयानों पर कथित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस से संबंधित आईओ सरजंगदीप सिंह ने बताया कि राजवीर सिंह पुत्र काका सिंह निवासी सुनाम जिला संगरूर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह और उसका दोस्त विनोद कुमार दोनों गाड़ी चलाते हैं। दोनों अपनी गाडि़यों को स्थानीय जीटी रोड पर स्थित प्रताप पैलेस के पास खड़ा कर पास में ही स्थित एक ढाबे में काम करने वाले करन कुमार के पास चले गए। जहां करन कुमार अपना मोबाइल फोन गुम हो जाने के कार गाडि़यों के ड्राइवरों से पूछताछ कर रहा था। 

लेकिन इसी बीच करन कुमार ने विनोद कुमार को धक्का मारते हुए झगड़ा करने लगा। जब विनोद कुमार धक्के लगने के फलस्वरूप नीचे गिरा तो पीछे से आ रहे एक्टिवा सवार की उसमें टक्कर हो गई। जिसमें विनोद कुमार को काफी चोटें आईं। घायल हालत में विनोद कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थाल से कथित आरोपी करन कुमार फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस ने कथित आरोपी करन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!