गटर में मिला 12 वर्ष के बच्चे का शव, 3 दिनों से था लापता

Edited By Kalash,Updated: 07 Aug, 2022 12:09 PM

dead body of 12 year old child found in gutter

चंडीगढ़ लुधियाना बाईपास के पास खंडहर में गटर के बीच फैंकी 12 साल के बच्चे

खन्ना : चंडीगढ़ लुधियाना बाईपास के पास खंडहर में गटर के बीच फैंकी 12 साल के बच्चे की लाश आज बरामद हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बारे में जानकारी देते सुनील निवासी अंबेडकर कालोनी ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा हर्ष कुमार 3 दिनों से लापता था। पहले भी उसका बेटा कहीं चला जाता था तो खुद ही घर आ जाता था जिस कारण उन्होंने पुलिस के पास भी सूचना नहीं दी थी। 

आज जब वह खन्ना में अपने काम पर था तो उसे फोन आया कि उसके बेटे की लाश बरामद हुई है। उसने मौके पर जाकर देखा तो लाश गली सड़ी हुई थी। लाकेट से हर्ष कुमार की पहचान की गई। हर्ष के मामा सुखदेव ने कहा कि एक लड़के ने गटर में लाश को देखा तो वहां घर में जाकर बताया गया। डी.एस.पी. वरियाम सिंह ने कहा कि यह हत्या केस है। मृतक के सिर, माथे पर कई चोटें हैं। पुलिस कत्ल केस दर्ज करके अगली कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!