दुकान में घुसकर ‘आप’ नेता पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2022 12:00 PM

aap  leader attacked with sharp weapon after entering shop

आज सुबह पौने 8 बजे जैसे ही आप नेता अमित बांसल पुत्र मोहन लाल निवासी कुंद्रा स्ट्रीट

खन्ना : आज सुबह पौने 8 बजे जैसे ही आप नेता अमित बांसल पुत्र मोहन लाल निवासी कुंद्रा स्ट्रीट पीरखाना रोड खन्ना अपनी दुकान पर बी-2-2 की पहली मंजिल पर पहुंचे तो एक कार में सवार कुछ हथियारबंद लोगों जोकि पीड़ित के दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं, ने उस पर लोहे के तेजधार हथियार से एक के बाद एक कई हमले करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फिर देख लेने की धमकियां देते मौके से फरार हो गए, जहां एक तरफ घायल को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराकर घटना की सूचना पुलिस को दे दी, वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर घटनास्थल का दौरा कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। अमित बांसल ने बताया कि आज जब वह सुबह दुकान पर गया तो कुछ क्षणों के बाद ही कार में सवार 4-5 लोग आए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले का मुख्य कारण बिजनैस विवाद है जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। जब इस संबंध में केस से संबंधित आई.ओ. से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर लिए हैं, वहीं पुलिस अब सी.सी.टी.वी. फुटेज हासिल कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!