Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Mar, 2026 10:47 PM

नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र Traffic Police Jammu ने 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए जारी की गई है जो Kali Mata Mandir Bahu Fort में दर्शन करने के लिए आते हैं। ट्रैफिक पुलिस...
जम्मू (तनवीर): नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र Traffic Police Jammu ने 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए जारी की गई है जो Kali Mata Mandir Bahu Fort में दर्शन करने के लिए आते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए लोगों से निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार नवरात्रि के दौरान बावे मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि बाहु फोर्ट रूट पर जाम और अवरोध न हो। Bagh-e-Bahu क्रॉसिंग से वाहनों को डायवर्ट कर कासिम नगर और राइका फॉरेस्ट चेक पोस्ट होते हुए मंदिर की ओर भेजा जाएगा।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक नवरात्रि के दिनों में भारी वाहनों (HMVs) को राइका फॉरेस्ट चेक पोस्ट से बाहु फोर्ट इलाके की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को सख्ती से वन-वे रूट का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मंदिर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उपलब्ध पार्किंग स्थल:
न्यू JDA पार्किंग, बावे मंदिर के पास
बावे मंदिर के सामने मुख्य पेड पार्किंग
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बाग-ए-बहू का ग्राउंड
बाग-ए-बहू के पास रेलवे पार्किंग स्लॉट
ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 103, टीसीयू जम्मू 0191-2459048 और व्हाट्सऐप 94191-47732 पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नियमों का पालन करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें