घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 22 Sep, 2020 07:13 PM

wife comit suicide

स्थानीय रस्ता मुहल्ला में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जालंधर (सुधीर): स्थानीय रस्ता मुहल्ला में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना न. 3 की पुलिस मौके पर पहुंची व पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

मृतक महिला की पहचान आसिदा के रुप में हुई है। थाना न. 3 के प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में मृतका के पति लतीफ निवासी गांव बेहरामपुर जिला लखीमपुरा (यू.पी) हाल निवासी रस्ता मुहल्ला ने बताया कि उसका 3 साल पहले विवाह हुआ था व वह यहां एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। उसने बताया कि उसने मां बाप को गांव रुपए भेजने थे। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। जिस बात को लेकर दोनों में बहस बाजी हो गई। 

उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने गुस्से में उस पर चाकू से वार करने का प्रयास भी किया। जिसके बाद विवाद खत्म होने पर उसकी पत्नी सब्जी बनाने लग पड़ी व वह घर से चला गया। लतीफ ने बताया कि जिसके कुछ देर बाद किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा व घटना संबधी पुलिस को सूचित किया। दूसरी तरफ संर्प करने पर थाना न. 3 के प्रभारी रुपिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को घटना संबधी सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही ब्यान कलमबध करके बनती कारवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!