बाथरूम की दीवार तोड़कर बैंक में दाखिल हुए 4 चोरों ने की तोड़-फोड़, कैशरूम तक पहुंचने में रहे असफल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Jan, 2020 09:45 AM

thieves entering bank by breaking wall failed to reach cashroom

उपभोक्ताओं में बैंक की लापरवाही के कारण खासी दहशत

गोराया(स.ह.): रोजाना ही शहर में हो रही घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल के रख दी है। पहले एन.आर.आई. महिला के लाखों रूपए चोरी किए, फिर एक छात्र से मोबाइल फोन की लूट की वारदात को अंजाम दिया और अब अज्ञात 4 चोर यूनियन बैंक की ब्रांच बोपाराय को निशाना बनाते हुए बैंक के अंदर दाखिल हो गए और जम कर तोड़-फोड़ की। 

इस बाबत वार्ड के कौंसलर रोशन लाल बिट्टू ने बताया कि सुबह बैंक कर्मचारी मोनिका ने बैंक को खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था व बैंक में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया था। चोर उक्त बैंक के पीछे के रास्ते से बाथरूम की दीवार तोड़ कर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। सी.सी.टी.वी. की फुटेज में 4 अज्ञात चोर दिखे जो अपना मुंह कपड़े से ढके हुए थे। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम में दाखिल होकर तोड़-फोड़ की, लेकिन चोर कैश तक पहुंचने में सफल नहीं हुए। इस वारदात के पश्चात इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के पश्चात मौके पर एस.एच.ओ. केवल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वह मामले की जांच कर रहे हैं। इस बाबत बैंक की मैनेजर सुमन पुरी से जानकारी लेनी चाही तो वह मीडिया से दूरी बनाती रही। इस घटना के बाद बैंक के उपभोक्ताओं में दहशत पाई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!