स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिलकुशा मार्कीट में प्रबंधों का लिया जायजा

Edited By Bhupinder Ratta,Updated: 10 Apr, 2020 04:46 PM

team of health department reviews operation in dilkusha market

जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान जालंधर की दवाईयों के थोक बाजार में चल रही व्यवस्था को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से दौरा किया गया।

जालंधर(रत्ता): जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान जालंधर की दवाईयों के थोक बाजार में चल रही व्यवस्था को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से दौरा किया गया।

जोनल लाइसैंसिंग अथारटी लखवंत सिंह और ड्रग कंट्रोल अधिकारी कमल कम्बोज  के नेतृत्व में टीम द्वारा दिलकुशा बाजार का दौरा करके दुकानदारों को जिला मैजिस्ट्रेट -कम -डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की तरफ से जिले में दवाईयों की दुकानों प्रात:काल 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने के लिए जारी किये गए आदेशों की पालना करने के लिए कहा गया। उन्होने दुकानदारों को यह भी कहा कि इस समय दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की पालना को विश्वसनीय बनाया जाS जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।  

उन्होने कहा कि दिलकुशा मार्कीट में केवल दवाईओं का थोक कारोबार करने की ही आज्ञा है और किसी को भी सीधी दवा खरीद करने की इजाजत नहीं है।दोनों आधिकारियों ने दुकानदारों के साथ स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि हर संभव  प्रयास किया जाये कि दवाओं के बाजार में भीड  एकत्रित  ना हो। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी हर आदेश का दुकानदारों को पालना करनी चाहिए। उन्होने दुकानदारों को ताडना की कि नियमों का उल्लंघन करने पर डिप्टी कमिशनर की तरफ से सख्ती  से निपटा  जायेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!