PPR में फिर खुले SPA Center, किसी ने बोर्ड हटाए तो किसी ने खोला आधा शटर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Apr, 2021 06:50 PM

spa center reopened in ppr

शहर में स्पा (SPA) सेंटर का गंदा धंधा पिछले कुछ दिनों से बंद चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे इन सेंटरों के शटर खुलने लगे हैं।

जालंधर: शहर में स्पा (SPA) सेंटर का गंदा धंधा पिछले कुछ दिनों से बंद चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे इन सेंटरों के शटर खुलने लगे हैं। शहर में प्रमुख तौर पर कुछ स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के चल रहे धंधे को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर स्पा सेंटर मालिकों तक में हड़कंप मच गया।

चर्चा में आने के बाद इस मामले में स्पा सेंटर मालिकों की तरफ से धंधा चलाने के लिए नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं। जालंधर के पी.पी.आर. मॉल तथा मॉडल टाऊन में प्रमुख तौर पर स्पा सेंटर का धंधा चल रहा है। इनमें से एक अमृतसर से यहां आकर अपना धंधा चला रहा है। इस व्यक्ति के शहर के कई रसूखदार लोगों से लेकर पुलिस प्रशासन में भी अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं, जिनकी शह पर वह इस धंधे को चला रहा है।

PunjabKesari, SPA Center reopened in PPR

जानकारी मिली है कि अब इस स्पा सेंटर के मालिक ने अपनी दुकान से बोर्ड हटा दिए हैं तथा वह अब नए नाम से स्पा सेंटर चलाने की तैयारी कर रहा है। उधर इसी मॉल में एक और स्पा सेंटर है जिस पर पिछले कई दिनों से ताला लटका था। जानकारी मिली है कि आज उक्त सेंटर का ताला खुल गया तथा आधा शटर खोलकर धंधे को दोबारा जमाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पता चला है कि इन स्पा सेंटर के मालिक शहर के कुछ रसूखदार लोगों की मदद से इस धंधे को जारी रखने की कोशिश में है। यह रसूखदार लोग कौन हैं, इसका खुलासा भी आने वाले कुछ दिनों में हो सकता है। उधर इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी रशमिंदर पाल सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इन स्पा सेंटर पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना इन सेंटरों पर नज़र रखी जा रही है। जैसे ही सेंटर खुलेंगे तथा इनमें गलत काम किया जाता है तो रेड कर ग्राहकों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन स्पा सेंटरों को लेकर उनके नोटिस में कुछ जानकारी आई है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!