श्री रामनवमी उत्सव कमेटी ने लौहरियां मंदिर गुड मंडी से निकाली तीसरी प्रभातफेरी

Edited By swetha,Updated: 09 Mar, 2020 03:17 PM

shri ram navami utsav committee took out the third prabhatferi

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे श्री राम चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकटोत्सव पर निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर नगर वासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से...

जालंधर(सोनू): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे श्री राम चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकटोत्सव पर निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर नगर वासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी शृंखला के तहत कमेटी द्वारा तीसरी प्रभातफेरी लौहरियां मंदिर गुड मंडी से निकाली गई।

प्रभातफेरी नगर की विभिन्न गलियों से होती हुई लौहरियां मंदिर में सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी में श्री लाडली संकीर्तन मंडल के करन कृष्ण दास, रोहित खुराना (जैन मार्कीट कपड़े वाले)  तथा मुकुल घई श्री राधा कृपा संकीर्तन मंडल पंजपीर सामने गोपाल मंदिर, मनमोहन ठुकराल ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन करके प्रभातफेरी में शामिल भक्तों को नृत्य करने पर विवश कर दिया। प्रभु भक्तों द्वारा गाए गए भजनों पर प्रभु राम भक्त वृंदों ने नृत्य करके पूरे इलाके को भक्तिमय स्वरूप में बदल डाला।  इस मौके पर रामनवमी उत्सव कमेटी के प्रधान श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने रामभक्तों को सम्मानित किया।  मंदिर कमेटी के प्रधान रामजकुमार शर्मा ने कहा कि 2 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!