शिवपुरी हैल्थ क्लब मनाएगा 61वां महाशिवरात्रि महोत्सव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Feb, 2020 10:50 AM

shivpuri health club will celebrate 61st mahashivratri festival

शिवपुरी हैल्थ क्लब बस्ती की ओर से 61वां महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा।

जालंधर(सुनील): शिवपुरी हैल्थ क्लब बस्ती की ओर से 61वां महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब के प्रधान विनोद नारंग, सिमरनजीत बंटी, विनोद दलौरी, कुलवंत सिंह निहंग, अमनदीप सिंह निहंग, मनविंद्र सिंह निहंग, काला सोनी द्वारा आज निमंत्रण पत्र श्री विजय चोपड़ा को भेंट किया गया। श्री चोपड़ा ने क्लब को धार्मिक व सामाजिक कार्य की बधाई दी। 

विनोद नारंग ने बताया कि 20 फरवरी को सायं 7 बजे शिवपुरी प्रांगण में शिव विवाह होगा। 21 फरवरी को बाद दोपहर एक बजे कुश्तियों के मुकाबले होंगे जिसमें नामी पहलवान अपना भाग्य आजमाएंगे व विजेताओं को गुर्ज व नकद ईनाम दिए जाएंगे तथा रात्रि 8 बजे पूजन होगा और गण्यमान्यों को सम्मानित किया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!