झंडिया पीर नजदीक करियाना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2021 02:23 PM

robbery in jalandhar

झंडिया  पीर नजदीक एक  शर्मा करियाना स्टोर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चुरा लिया।

जालंधरः झंडिया  पीर नजदीक एक  शर्मा करियाना स्टोर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। शर्मा करियाना स्टोर के मालिक सुनील शर्मा ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो दुकान का शटर खुला हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था। 

उनका कहना है कि चोरों ने ताले काट कर दुकान का शटर खोला और ताले  भी अपने साथ ले गए। सुनील का कहना है कि चोर दुकान में से सिगरेट के डिब्बे, गुटके, पान मसाले, 10 हजार रुपए और व अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!