भर्ती बोर्ड ने किया सावधान, रैली संबंधी कई वेबसाइटें कर रही हैं फर्जी खबरें प्रकाशित

Edited By Vaneet,Updated: 21 Feb, 2020 06:13 PM

rally related websites are publishing fake news

जालंधर छावनी में आयोजित की जा रही सेना की भर्ती रैली संबंधी कई वेबसाइटें फर्जी खबरें प्रकाशित कर रही हैं जिसके प्रति सेना के भर्ती बोर्ड ने आवेदकों को सावधान किया है। ...

जालंधर: जालंधर छावनी में आयोजित की जा रही सेना की भर्ती रैली संबंधी कई वेबसाइटें फर्जी खबरें प्रकाशित कर रही हैं जिसके प्रति सेना के भर्ती बोर्ड ने आवेदकों को सावधान किया है। 

सेना प्रवक्ता गगनदीप कौर ने शुक्रवार को बताया कि धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं कि छावनी में भर्ती रैली चल रही है जिसे पढ़कर सैंकड़ों युवक छावनी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर में भर्ती रैली नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। कौर ने बताया कि होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर के नियमित जिलों को कवर करने के अलावा इस बार भर्ती रैली में तरनतारन जिले को भी शामिल किया जा रहा है।
 
तरनतारन जिले के लिए भर्ती रैली भी वर्ष 2020 से जालंधर में आयोजित की जाएगी। मानदंड और योग्यता के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (पंजाब-जम्मू कश्मीर) द्वारा प्रकाशित अधिसूचना को देखा जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे धोखेबाज व्यक्तियों से परहेज करें और नशीली दवाओं के सेवन से बचें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!