हैरोइन तस्कर मक्खन सिंह के घर पुलिस ने फिर की रेड, 6.50 लाख किए बरामद

Edited By swetha,Updated: 18 Sep, 2019 08:47 AM

police raid

फिरोजपुर में रेड करके पकड़े गए पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाने वाले तस्कर मक्खन सिंह के घर से पुलिस ने दोबारा रेड करके 6.50 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

जालंधर: फिरोजपुर में रेड करके पकड़े गए पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाने वाले तस्कर मक्खन सिंह के घर से पुलिस ने दोबारा रेड करके 6.50 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। मक्खन सिंह का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा से रिमांड पर लिया है। पुलिस अब जल्द ही इसका खुलासा करेगी। 14 सितम्बर को भी सी.आई.ए. स्टाफ व थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने फिरोजपुर में मक्खन सिंह के घर में रेड की थी लेकिन तब कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। दोबारा से पुलिस टीम ने आरोपी के घर रेड की तो घर में छिपा कर रखे 6.50 लाख रुपए बरामद हो गए। बताया जा रहा है कि सारी रकम ड्रग मनी की ही है जो 7 माह से हैरोइन बेच कर इकट्ठी की गई थी। पुलिस को शक है कि आरोपी के बेटे चरणजीत सिंह के पास भी ड्रग मनी की मोटी रकम हो सकती है। फिलहाल वह फरार है जिसकी तलाश में लगातार रेड की जा रही है। 


बता दें कि कुछ दिन पहले ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस द्वारा फिरोजपुर निवासी एक सरपंच व उसके साथी को अरैस्ट करके एक किलो हैरोइन बरामद की थी। उन्हीं से की गई पूछताछ में पता लगा था कि दोनों आरोपी मक्खन सिंह व उसके बेटे से हैरोइन मंगवाते हैं जिनके ङ्क्षलक पाकिस्तानी तस्करों के साथ हैं। सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने फिरोजपुर में रेड करके मक्खन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था जिसके  भारत-पाकिस्तान बार्डर के पास लगते खेतों में से एक किलो हैरोइन बरामद हुई थी जबकि 30 बोर की चाइनीज पिस्तौल व 30 गोलियां भी मिली थीं।

 पुलिस ने दावा किया था कि मक्खन के बेटे चरणजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद और भी कई ङ्क्षलक मिल सकते हैं क्योंकि पाकिस्तानी सिम से चरणजीत सिंह ही हैरोइन की खेप से लेकर व पैसों के लेन-देन के लिए डील करता था। हालांकि ड्रग मनी बरामद होने की किसी ने पुष्टि नहीं की है। ए.सी.पी. वैस्ट बरजिंद्र सिंह का कहना था कि ड्रग मनी का अभी कुछ नहीं कह सकते। मामले की जांच जारी है जबकि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिंद्र सिंह ने भी किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की। 

शक न पड़े इसलिए घर का नहीं करवाया पूरा काम
तस्कर मक्खन ने ड्रग मनी से अपना घर बनाया लेकिन ज्यादातर घर का काम इसलिए नहीं करवाया ताकि आसपास के लोगों को शक न पड़े। हालांकि रेड मारने गई पुलिस टीम का स्थानीय लोगों व पंचायत के सदस्यों ने पूरा साथ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ हैरोइन तस्करी में जुड़े 2 और लोगों को भी फिरोजपुर पुलिस ने उठा लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!