पुलिस के हाथ लगी सफलता, चोरी के तीन मोटरसाइकिल किए बरामद

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2022 03:55 PM

police got success recovered three stolen motorcycles

थाना पतारा की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है

जालंधर (महेश): थाना पतारा की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। एस.एच.ओ. पतारा अर्शप्रीत कौर ने बताया कि कंगणीवाल नहर पुली पर ए.एस.आई. बहादर लाल द्वारा पुलिस पार्टी सहित की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान गांव चौहकां की तरफ से तेज-रफ्तार बाइक पर आ रहे एक युवक को चैकिंग के लिए रोका, जिसने अपना नाम प्रदीप कुमार उर्फ विक्की पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव चोहक कलां थाना रामा मंडी कमिश्ररेट पुलिस जालंधर बताया। 

पूछताछ में बाइक के कोई कागजात न मिलने पर विक्की ने कहा कि उसका मोटरसाइकिल चोरी का है जो कि उसने शहर से चोरी किया था। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे लेने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना पतारा में धारा 379 व 411 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नम्बर 49 दर्ज की गई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!