सड़क हादसे में एक की मौत, कांग्रेसी नेताओं पर लगाए गए आरोप

Edited By Kamini,Updated: 10 Jan, 2022 05:13 PM

one killed in road accident allegations leveled against congress leaders

जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक.......................

जालंधर (सोनू): जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक व्यक्ति की पहचान मनजीत उर्फ बंटी निवासी बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने पुलिस से धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी पश्चिम के उम्मीदवार शीतल अंगुरल भी मौके पर पहुंच गए। शीतल अंगुराल ने इस दौरान सड़कों तथा ठेकेदारों पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि जालंधर वैस्ट के जो हालत हैं उनके जिम्मेदार कांग्रेसी नेता हैं जिन्हें इन सड़कों के ठेके दिए गए हैं। इन नेताओं पर भी धारा 302 के तहत मुकदमा चलाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!