जालंधर में बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल, खून से लथपथ मिला शव

Edited By Vatika,Updated: 19 Jan, 2021 04:52 PM

murder in jalandhar

गांव नोगजा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है।

जालंधरः नजदीकी गांव नौ गजा में गत रात एक 72 वर्षीय बुज़ुर्ग की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सेवा सिंह (70) बुज़ुर्ग पुत्र भगत सिंह निवासी नौ गजा जो कि गत शाम करीब 5 बजे नौ गजा काला बाहिया लिंक सड़क की तरफ अपने खेतों में से रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा लेने गया हुआ था।
PunjabKesari

जब वह अंधेरे होने तक अपने घर न पहुंचा और उसके परिजनों ने उसकी तालाश करनी शुरू कर दी। जब वह कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सेवा सिंह ख़ून से लथपथ कुएं पड़ा था। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे, जिससे साफ नजर आ रहा था कि  उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर किशनगढ़ पुलिस चौकी से सब -इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, थाना करतारपुर एस.एच.ओ. राजीव कुमार, डी.एस.पी. सुखपाल सिंह रंधावा, सी.आई.ए. स्टाफ 2 पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल (जालंधर) भेजा। |

इस मौके पर पंजाब केसरी  से बातचीत करते डी.एस.पी. करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त मामला करतारपुर पुलिस पार्टी और सी.आई.ए स्टाफ की तरफ से जल्द हल करके सभी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। मृतक सेवा सिंह की पत्नी भजन कौर के बयानों और थाना करतारपुर में अज्ञात व्यक्तियों और 302, 34 आई. पी.सी. की धारा के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!