Edited By Tania pathak,Updated: 14 Jun, 2021 03:42 PM
जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वहां स्थित एक पार्क में युवक आत्महत्या...
जालंधर: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वहां स्थित एक पार्क में युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। इस बारे में लोगों को पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर उसको नीचे उतारा। युवक की पहचान सुजीत कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदन शिव नगर के रूप में की गई है। फिलहाल युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था तो आसपास के लोगों की तरफ से कोई मदद नहीं की गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसको जल्दी से नीचे उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस की तरफ से आसपास के लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here