नौजवान की मौत को लेकर पारिवारिक सदस्यों ने लम्मा पिंड चौंक पर लगाया धरना

Edited By Mohit,Updated: 02 Dec, 2019 06:09 PM

jalandhar hindi news

सड़क हादसे में मरने वाले कबाड़िए कालू के रिश्तेदारों ने लम्मा पिंड चौंक पर पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया।

जालंधर (वरुण): सड़क हादसे में मरने वाले कबाड़िए कालू के रिश्तेदारों ने लम्मा पिंड चौंक पर पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया। मृतक कालू के भाई धरमिंदर निवासी बलदेव नगर का कहना है कि जिस ट्रक ने कालू के साइकिल को टक्कर मार कर उसे रौंदा था वह ट्रक चौंक पर स्तिथ एक ट्रांसपोर्ट का है।

थाना 8 की पुलिस को बताया भी गया लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। कोई करवाई न होने पर मृतक कालू के शव को चौंक पर रख के पुलिस खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक पर कार्रवाई करने का भरोसा दे दिया है। फिलहाल लोग अभी शव के साथ नारेबाजी कर रहे है। बता दें कि रविवार दोपहर एक ट्रक ने साइकिल पर कबाड़ का काम करने वाला कालू निवासी शेखे पिंड को टक्कर मार दी थी। हादसे में कालू की मौत हो गई थी जबकि ट्रक चालक ट्रक समेत मोके से फरार हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!