जालंधर: अस्पताल में भर्ती कराए गए कुल 117 में से 5 पॉजिटिव

Edited By Vaneet,Updated: 30 Mar, 2020 09:15 PM

jalandhar 5 positive out of total 117 hospitalized

जालंधर जिले में अस्पताल में भर्ती कुल 117 संदिग्धों में से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ...

जालंधर: जालंधर जिले में अस्पताल में भर्ती कुल 117 संदिग्धों में से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 46 कोरोना संदिग्ध को शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल अस्पताल कृपाल सिंह झाली की आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 117 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 58 की रिपेार्ट नेगेटिव आई तथा पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। 

इन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। अभी 54 संदिग्धों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। 550 बिस्तरों के इस अस्पताल को आइसोलेशन सेंटर बनाया है तथा 350 बिस्तर संदिग्धों तथा पॉजिटिव मरीजों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में पांच वेंटीलेटर, 97800 तीन लेयर के फेस मास्क और 28500 ग्लब्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा पीपीई किटें, वीटीएम तथा सेनेटाइजर की बोतलें बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!