रेलवे के 100 में से 40 क्वार्टरों पर चली डिच, कंडम क्वार्टरों को छोड़ा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2020 02:53 PM

ditch run on 40 out of 100 railway quarters condom quarters abandoned

अर्जुन नगर के साथ लगती 40 क्वार्टरों के नाम से जानी जाती कालोनी के कंडम क्वार्टरों की तोड़ फोड़ के लिए मंगलवार को शुरू......

जालंधर(गुलशन): अर्जुन नगर के साथ लगती 40 क्वार्टरों के नाम से जानी जाती कालोनी के कंडम क्वार्टरों की तोड़ फोड़ के लिए मंगलवार को शुरू की गई मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन 13 क्वार्टरों को डिमोलिश किया गया था परन्तु बुधवार सुबह एक बार फिर डिच मशीनों की गड़गड़ाहट क्वार्टरों में गूंजती रही। शाम तक 40 क्वार्टरों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरा दिया गया।

जिक्रयोग्य है कि इस रेलवे कालोनी के आसपास लगभग 100 क्वार्टर हैं जोकि कंडम हो चुके हैं। उन क्वार्टरों पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई। सूचना के अनुसार मंडल अधिकारियों की ओर से सिर्फ 40 क्वार्टरों पर ही कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे। इन तोड़े गए क्वार्टरों के आगे रेलवे विभाग की ओर से बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी जिससे अंदर पड़ा मलबा या और सामान चोरी न हो सके। खाली स्थान पर कूड़े का डम्प भी बन सकता है, इसलिए इन क्वार्टरों के आगे बाउंड्रीवाल बननी बेहद जरूरी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!