बस की टक्कर से आटो सवार नेपाली युवक की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Feb, 2020 10:35 AM

auto rider died in bus collision

ताया का बेटा गंभीर घायल, बस चालक काबू, केस दर्ज

जालंधर(महेश): होशियारपुर हाईवे पर कंगणीवाल टी प्वाइंट के पास तेज रफ्तार एक बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार 30 साल के एक नेपाली युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ आटो में मौजूद उसके ताया का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही देहात पुलिस के थाना पतारा के ए.एस.आई. निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एस.एच.ओ. पतारा दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र मकर बहादर मूल वासी नेपाल व हाल वासी घास मंडी लुधियाना के रूप में हुई है। मृतक कुक का काम करता था। उसके ताया के बेटे की पहचान राज पुत्र दल बहादर मूल वासी नेपाल व हाल वासी लुधियाना के रूप में हुई है। 

पतारा पुलिस के मुताबिक मृतक विजय कुमार अपने ताया के बेटे राज कुमार के साथ आटो में सवार होकर जंडूसिंघा की तरफ से आ रहा था और उन्होंने कंगणीवाल गांव की तरफ जाना था। कंगणीवाल टी प्वाइंट पर आटो चालक चेतन उर्फ मट्टू पुत्र तरसेम निवासी एकता नगर रामा मंडी ने जैसे ही आटो कंगणीवाल गांव की तरफ मोड़ा तो रामा मंडी से होशियारपुर की तरफ जा रही प्राइवेट कंपनी की एक बस ने आटो में टक्कर मार दी। उसमें सवार विजय कुमार व राज कुमार को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने विजय कुमार को मृत करार दे दिया। 

एस.एच.ओ. दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक प्रेम कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी मोहल्ला ईसा नगर, होशियारपुर को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ थाना पतारा में आई.पी.सी. की धारा 304-ए, 279 व 427 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस व आटो दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आटो चालक चेतन मट्टू से भी पुलिस हादसे को लेकर पूछताछ कर रही है। विजय कुमार का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है जो शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक विजय कुमार शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लुधियाना में रहता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!