10 ग्राम हैरोइन और चोरी के केस में 4 आरोपी काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2019 10:13 AM

10 grams of heroin and 4 accused in robbery case held

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन के साथ तस्करों को काबू किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर(मृदुल): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन के साथ तस्करों को काबू किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. मेजर सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर अवतार सिंह को इनपुट मिला था कि पारस एस्टेट की ओर से कुछ लोग नशा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं, जिस पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को पारस एस्टेट में गश्त के दौरान काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कच्चा कोट के रहने वाले नरिंद्र सिंह उर्फ प्रिंस और शिवम के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 

पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों बस्तियात इलाके के एक लोकल तस्कर से हैरोइन लेकर आगे बेचने जा रहे थे। इसी के साथ ए.एस.आई. गोपाल सिंह ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। 
उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बस्ती गुजां के रहने वाले हरीश कुमार उर्फ रिंकू और यादविंद्र उर्फ हनी के रूप में हुई है जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्होंने बीते दिनों बस्तियात इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!