नशीले पदार्थ  की करने जा रहा था सप्लाई, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 30 Nov, 2021 09:33 PM

was going to supply narcotics got caught by the police

थाना भोगपुर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह व्यक्ति जंडियाला गुरु से भोगपुर इलाके में हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा था। आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना भोगपुर...

भोगपुर (सूरी):  थाना भोगपुर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह व्यक्ति जंडियाला गुरु से भोगपुर इलाके में हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा था। आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना भोगपुर थानेदार राम प्रकाश ने पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर भुलत्थ मार्ग पर गांव सगरांवाली नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान ऐक्टिवा पर सवार एक नौजवान आता दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस नाका देख कर पीछे की ओर मुड़ने लगा।  अचानक ऐक्टिवा बंद हो होने पर नौजवान ने अपनी पैंट की जेब में एक लिफाफा निकाल कर फैंक दिया और खेतों की तरफ भागने लगा। 

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे काबू कर उससे पूछताछ की। आरोपी की पहचान पवन सिंह उर्फ पम्मा निवासी मोहल्ला बाग वाला खूह जंडियाला गुरु जिला अमृतसर  के रूप में हुई है। आरोपी की तरफ से फैंके गए लिफाफे को चैक करने पर उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई किसी ग्राहक को देने के लिए जा रहा था। पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे ग्रिफतार कर लिया गया है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!