हवाई फायर कर दुकानदार को धमकाया, 3 युवकों पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 15 May, 2022 06:24 PM

threatened the shopkeeper by firing in the air

मुकेरियां पुलिस ने हवाई कर दुकानदार को धमकाने वाले 3 अज्ञात नौजवानों पर केस दर्ज किया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज में दिखे

मुकेरियां (ब्यूरो): मुकेरियां पुलिस ने हवाई कर दुकानदार को धमकाने वाले 3 अज्ञात नौजवानों पर केस दर्ज किया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज में दिखे 4 आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि साजन पुत्र प्रवेश कुमार निवासी लक्ष्मी गार्डन कालोनी धीरा रोड (पठानकोट) इस समय आदर्श नगर कालोनी नजदीक नामधारी कालोनी वार्ड नंबर-15 खिच्चियां रोड मुकेरियां का निवासी है। उसने बताया कि वह बादल मार्कीट के नजदीक ट्रक यूनियन परिसर में स्थित दुकान पर कार्य कर रहा था तो शाम लगभग 4 बजे 3 अज्ञात नौजवान दुकान पर आए, जिनमें से एक ने दुकान का दरवाजा खोला तथा अली बुटीक का पता पूछने लगे। साजन द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर एक बार जाने के बाद वे पुनः दुकान पर आए तथा बिना कारण पथराव करने लगे।

इस पर साजन ने दुकान का दरवाजा बंद कर लिया तथा दुकान में लगे शीशे से देखा तो एक नौजवान ने अपने डब से पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर रहा था, फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि 3 अज्ञात युवकों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखे 4 युवकों की पहचान की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!