नशीली गोलियों सहित एक काबू, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2026 12:35 PM

drugs pills men arrest

तलवाड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ काबू करके उस के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ काबू करके उस के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस के ए.एस.आई. लखविंदर सिंह जो अपनी पुलिस पार्टी के साथ तलवाड़ा से रजवाल भुम्बोताड़ की ओर जा रहे थे। 

जब पुलिस पार्टी गश्त करती हुई कैप्टन बलवंत सिंह यादगारी गेट टी-प्वाइंट रजवाल के पास पहुंची, तो सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की ओर मुड़ने लगा और उसने अपनी जेब में से  एक लिफाफा निकालकर पास की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर उसका नाम-पता पूछा, जिस पर उसने अपना नाम साहिल चौधरी पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव भुम्बोताड़ बताया। पुलिस द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 54  नशीली गोलियां बरामद हुई। तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में साहिल चौधरी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!