अमेरिका के सपने दिखा की लाखों की ठगी, खुला भेद तो परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2023 04:20 PM

fruad case

नौजवान को अमेरीका भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): नौजवान को अमेरीका भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला धोखाधड़ी का शिकार हुए बलविंदर सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी फिरोज रौलिया की शिकायत के आधार पर करतार सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गाजीपुर आदमपुर जालंधर, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी चलुपुर हाल निवासी समानिया और महेश कौशल पुत्र हरमेश चंगर निवासी मसिया आदमपुर जालंधर के खिलाफ दर्ज किया है। 

अपने बयान में बलविंदर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने उन्हें उनके बेटे लाभ सिंह को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 31 लाख 72 हजार रुपए की ठगी की है। रकम लेने के बावजूद उन्होंने उसके पुत्र को अमेरिका नहीं भेजा और बार-बार मांगने पर भी उनकी रकम वापस नहीं की गई। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद डी.एस.पी. टांडा कुलवंत सिंह द्वारा जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु की है। एस.आई. गुरविंदर सिंह अब इस मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!