नाके पर तैनात होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, बैरिकेड समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई गाड़ी

Edited By Isha,Updated: 08 Sep, 2024 05:10 PM

a car hit a home guard posted at a check post

विधानसभा चुनाव को लेकर ताजेवाला नाका पर तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार उसे बैरिकेड समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया

यमुनानगरः विधानसभा चुनाव को लेकर ताजेवाला नाका पर तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार उसे बैरिकेड समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काटरवाली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड है। विधानसभा आम चुनाव 2024 के चलते उसकी ड्यूटी ताजेवाला नाका पर एएसआई राजेंद्र, सिपाही सचिन व होमगार्ड सुशील के साथ लगी है। वह शुक्रवार रात को नाके पर लगे बैरिकेड के पास खड़ा होकर ड्यूटी दे रहा था। रात करीब तीन बजे प्रताप नगर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। उसे टक्कर मारने के बाद कार चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उसे तुरंत प्रताप नगर सिविल अस्पताल में ले गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक जगाधरी की गुर्जर कॉलोनी निवासी श्याम कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!