Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 May, 2026 03:40 PM

जानकारी के अनुसार किसान के परिवार वालों ने कमरे से धुआं व आग की लपटें निकलती देख तुरंत शोर मचाया।
गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के पास धूत गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान की हवेली में बने भूसे के कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा भूसा व अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार किसान के परिवार वालों ने कमरे से धुआं व आग की लपटें निकलती देख तुरंत शोर मचाया। इसके बाद गांव वाले मौके पर जमा हो गए और खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में किसी शरारती तत्व के आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी जानवर की मौत नहीं हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here