सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों ठगे

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 04:26 PM

fraud case

भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 420 तथा 120-बी अधीन केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर(विनोद): भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 420 तथा 120-बी अधीन केस दर्ज किया है।

 

जांच अधिकारी सहायक सब इंसपैक्टर वैष्णो दास ने बताया  व्यक्ति सतनाम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बलड़वाल ने जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर को 17-9-2019 को शिकायत दी थी कि आरोपी सर्वजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव गज्जु तथा निरंजन सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव गुरदासनंगल ने उसके बेटे नवप्रीत सिंह को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख तथा नरेन्द्र सिंह के बेटे लवप्रीत  से 5.50 लाख रुपए लिए थे। पर वह उनको सेना में भर्ती नहीं करवा सके। आरोपियों ने उसे 3 लाख 50 हजार रुपए वापिस कर दिए और बाकी राशि के चैक दिए थे जो बैंक में पैसे न होने के कारण पास नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!