सरेआम पति पर तेजधार हथियारों से हमला, जानें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2024 05:08 PM

crime husband beaten

6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं।

गुरदासपुर(विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में उसकी पत्नी और ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस संबंध में एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि तारा चंद पुत्र चरणजीत सिंह निवासी जाफरवाल ने बयान दिया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में मनदीप पुत्री जोगिंदर पाल निवासी घराला के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग रहने लगे। जिस पर उसकी पत्नी ने महिला सेल गुरदासपुर में उसके खिलाफ अर्जी दायर की। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने दिनांक 23-10-2024 को अपने कार्यालय बुलाया।

उसके बाद वह और उसके पिता कार से अपने घर जा रहे थे, जब वे रेड टेप शोरूम, बटाला रोड, गुरदासपुर पहुंचे, तो गुरपाल सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह, सिम्मी पत्नी हरजीत सिंह मनदीप पुत्री जोगिंदर पाल, जोगिंदर पाल निवासी घराला और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोका और उस पर दस्ती हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो लोगों को इकट्ठा होता देख उक्त आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडि़त सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज चल रहा है। वहीं तारा चंद के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!