दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 22 Nov, 2020 04:25 PM

car driver dies in road accident

गत देर रात बटाला/कादियां निकट गांव कोटला मूसा में कार और ट्रक की आपसी टक्कर.............

बटाला (साहिल): गत देर रात बटाला/कादियां निकट गांव कोटला मूसा में कार और ट्रक की आपसी टक्कर होने से कार चालक की मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी अनुसार मनजिन्द्र सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी गांव भामड़ी हाल निवासी वालिया कालोनी बटाला अपनी कार नंबर पी.बी. 08 सी.एच.0357 पर सवार होकर भामड़ी से बटाला को आ रहा था, जब वह गांव कोटला मूसा निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक नंबर पी बी 02 बी 9554 से इसको अपनी चपेट में ले लिया, हादसा इतना भयानक था कि कार ट्रक के नीचे धस गई। जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

थाना कादियां के ए.एस.आई रमेश कुमार, कुलविन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक ड्राईवर खिलाफ धारा 304ए, 279, 427 तहत केस दर्ज कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!