मामूली विवाद को लेकर हत्या, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 13 Aug, 2022 05:52 PM

murder over minor dispute case registered against 2

थाना खुइयां सरवर पुलिस ने मामूली लड़ाई को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अबोहर (सुनील): थाना खुइयां सरवर पुलिस ने मामूली लड़ाई को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत कौर कर रही है। पुलिस को दिए बयान में सरबजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी खुइयां सरवर ने बताया कि 9-8-22 को उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई परमजीत का सर्विस स्टेशन कई दिनों से बंद है और वहां से बदबू आ रही जिस पर उसने अपनी बहन और जीजे को साथ ले जाकर देखा तो परमजीत सिंह का शव दिखाई दिया जिसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक परमजीत सिंह की 6-8-22 को संदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी खुइयां सरवर और मनीष कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी पंजावा मांडल के साथ गांव गिद्दड़वाली पंजपीर मेले में मामूली विवाद हुआ था जिस कारण उक्त मुलजिमों ने परमजीत सिंह को जान से मार दिया। पुलिस ने संदीप सिंह और मुनीष कुमार विरुद्ध आई.पी.सी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!