दीवारों पर लगाए खालिस्तान समर्थित पोस्टर, लोगों में डर का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2020 09:57 AM

khalistan supported posts on the walls

विधानसभा क्षेत्र बल्लूआना के अंतर्गत पड़ते गांव मलूकपुरा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा गांव में दीवारों पर पोस्टर लगाए जाने से गांव वासियों में डर का माहौल है।

अबोहरः विधानसभा क्षेत्र बल्लूआना के अंतर्गत पड़ते गांव मलूकपुरा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा गांव में दीवारों पर पोस्टर लगाए जाने से गांव वासियों में डर का माहौल है। 

जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव के सरपंच मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति गांव में दीवारों पर 1 दर्जन खालिस्तान समर्थित  पोस्टर लगा गया। पुलिस ने गांववासियों की सहायता से पोस्टर हटा दिए। डी.एस.पी. देहाती अवतार सिंह ने बताया कि गांव  के गुरुद्वारा साहिब व बैंक में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की सहायता से जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि जल्द पोस्टर लगाने वालों को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!